Jabalpur News: जिला अस्पताल विक्टोरिया में चूहों की दहशत, वीडियो हुआ वायरल

Jabalpur News: Rats create panic in Victoria District Hospital, video goes viral

Jabalpur News: जिला अस्पताल विक्टोरिया में चूहों की दहशत, वीडियो हुआ वायरल

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शासकीय अस्पतालों में सफाई टेंडर के साथ ही पेस्ट कंट्रोल के लिए अलग से टेंडर होते हैं। लेकिन इसके बाद भी अस्पतालों में चूहों की समस्या गंभीर होती जा रही है। इंदौर के एमवायएच, जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब जबलपुर जिला अस्पताल (विक्टोरिया) से भी चूहों के आतंक का मामला सामने आया है। यहां के हड्डी (अस्थि) वार्ड में तीन चूहे मरीज के बेड से लेकर टिफिन तक घूमते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, शाहपुरा निवासी 10 वर्षीय मदन चौधरी हाथ के इलाज के लिए एक सप्ताह से जिला अस्पताल में भर्ती है।ऑपरेशन के बाद दो दिन पहले ही उसे आईसीयू से अस्थि वार्ड में शिफ्ट किया गया। मदन के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि वार्ड में चूहे खुलेआम घूम रहे थे। कई बार मरीज के ऊपर गिर रहे थे। परेशान होकर रविवार रात करीब 3 बजे उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया।

इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की अव्यवस्थाएं मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सरकारी अस्पतालों की स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर से संबंधित वीडियो देखिए -

https://www.instagram.com/reel/DSSAwsAj_Bc/?igsh=MW9hc2tjeTZyaWIzYw==